Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले (IND vs AFG 3rd ODI) में अपनी फील्डिंग से कमाल करके एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाया है। हिटमैन ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि टीम इंडिया के सुपरफिट खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) भी नहीं कर पाए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, भारत-अफगानिस्तान तीसरे वनडे में हिटमैन ने मेजबान टीम के लिए फील्डिंग करके शुरुआती तीन कैच लपके। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर अफगानी टीम के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ (07 गेंदों पर 05 रन), इब्राहिम जादरान (18 गेंदों पर 11 रन) और रहमत शाह (15 गेंदों पर 05 रन) का स्लिप पर कैच लपका।
खास बात ये है कि इसी के साथ अब 39 वर्षीय रोहित शर्मा भारत के लिए ऐसे सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में बतौर फील्डर विपक्षी टीम की पारी के पहले तीनों विकेटों में योगदान दिया है। उनसे पहले सिर्फ महान सौरव गांगुली, मनोज तिवारी और सुरैश रैना ने ये कारनामा किया था।
भारत के लिए एक पारी में पहले तीन विकेटों में योगदान देने वाले फील्डर (कैच, रन आउट या स्टंपिंग)
- सौरव गांगुली बनाम वेस्टइंडीज, बड़ौदा (2002)
- मनोज तिवारी बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2011)
- सुरेश रैना बनाम श्रीलंका, कार्डिफ (2013)
- रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई (2026)*
Identical setups, identical results
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
Prasidh Krishna Rohit Sharma
Updates https://t.co/kHgF4bqTg3#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Bf2YPIA59l
बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जान तक अफगानिस्तान ने अपनी पारी के 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 145 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर हशमतुल्लाह शहीदी (79 गेंदों पर 57 रन) और मोहम्मद नबी (04 गेंदों पर 02 रन) की जोड़ी मौजूद है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक।