भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (17 जनवरी) को बेंगलुरू स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में दो सुपर ओवर के बाद अफगानिस्तान को मात दी। इसके साथ की भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उनके विजयी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रोहित ने इस मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लिया।

 
Advertisement

 रोहित टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित की कप्तानी में भारत को 55 मैच में 42वीं जीत मिली है। रोहित ने इंग्लैंड के इयोन मोर्गन, पाकिस्तान के बाबर आजम और अफगानिस्तान के असगर अफगान की बराबरी की। इन तीनों की कप्तानी में उनकी टीम ने 42 मैच जीते थे। 

Advertisement

रोहित ने 69 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली। इसके बाद वह दो बार सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित का इस फॉर्मेट में यह पांचवां शतक है, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहिक ने अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1648 रन हो गए हैं और उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी करहे तुए 1570 रन बनाए थे। 

Also Read: Live Score

टॉस जीतकर पहले बल्लेबादी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर मैच टाई किया। जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में विजेता का फैसला हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार