India vs England 2nd ODI: भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma vs England) ने रविवार (9 जनवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच में शानदार पारी से धमाल मचा दिया। फॉर्म में वापसी करते हुए रोहित ने अपने वनडे करियर का 32वां शतक लगाया। रोहित ने 90 गेंदों में 119 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जड़े।  इस शतकीय पारी के दौरान रोहित ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा (Most ODI Sixes)

Advertisement

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब 267 मैचों की 259 पारियों में 338  छक्के हो गए हैं। वहीं गेल के नाम 301 मैच की 294 पारियों में 331 छक्के जड़े हैं। 351 छक्कों के साथ शाहीद अफरीदी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।  

राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे

बतौर भारतीय वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर रोहित चौथे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के अब 259 पारियों में रन हो गए हैं, वहीं द्रविड़ के नाम 318 पारियों में 10889 रन दर्ज हैं। 

वनडे में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

Advertisement

18426 - सचिन तेंदुलकर (452 पारी)

13911 - विराट कोहली (283 पारी)*

11363 - सौरव गांगुली (300 पारी)

Advertisement

10987 - रोहित शर्मा (259 पारी)*

10889 - राहुल द्रविड़ (318 पारी)

इसके अलावा भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भी रोहित अब द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। रोहित ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 49 शतक जड़े हैं, वहीं द्रविड़ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 शतक दर्ज हैं। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे में सबसे तेज 32 शतक जड़ने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, हिटमैन  ने 259 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। रोहित ने इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 283 पारियां खेली थी। 194 पारी के साथ विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। 

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

रोहित ने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया, वह भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने पांच बार अपना वनडे शतक छक्का जड़कर पूरा किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार