भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बेशक इस समय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में आ ही जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अब जब इंडिय़न प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में एक महीने से भी कम का समय बचा है तो रोहित ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। रोहित का ट्रेनिंग वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

रोहित ने आखिरी बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में कॉम्पिटिटिव मैच खेला था लेकिन अब आईपीएल से पहले उन्होंने अपना ब्रेक छोटा करके मुंबई में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस समय 38 साल के रोहित शर्मा का दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में, रोहित शर्मा मुंबई के BKC में MCA ग्राउंड पर ट्रेनिंग करते हुए देखे गए।

Advertisement

शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस का सपोर्ट स्टाफ भी था जिससे ये साफ हो गया कि रोहित ने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से अपनी फिटनेस पर काम किया है। भारत के पूर्व कप्तान सिर्फ़ वनड में ही एक्टिव रहते हैं और अभिषेक नायर के साथ अपने करियर को लंबा करने के लिए उन्होंने काफ़ी वज़न भी कम किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 सीज़न साउथ अफ्रीका में 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित का आख़िरी आईपीएल सीज़न भी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38 साल के रोहित पूरे मैच खेलना चाहते हैं और अब उन्हें एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। खैर, मैनेजमेंट की रोहित को लेकर सोच क्या है ये तो आईपीएल शुरू होते ही हमें पता चल जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार