Rohit sharma fitness video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: मुंबई इंडियंस के लिए वापसी को तैयार हैं रोहित शर्मा, ग्राउंड में पसीना बहाते आए नजर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बेशक इस समय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में आ ही जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अब जब इंडिय़न प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में एक महीने से भी कम का समय बचा है तो रोहित ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। रोहित का ट्रेनिंग वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित ने आखिरी बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ में कॉम्पिटिटिव मैच खेला था लेकिन अब आईपीएल से पहले उन्होंने अपना ब्रेक छोटा करके मुंबई में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस समय 38 साल के रोहित शर्मा का दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में, रोहित शर्मा मुंबई के BKC में MCA ग्राउंड पर ट्रेनिंग करते हुए देखे गए। Read More...