Cricket World Cup: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कप्तान रोहित शर्मा की प्रशंसा की है और वह उनके विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 10 ओवरों में मैच की शुरुआत करने के इरादे से काफी प्रभावित हुए।

Advertisement

रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रनों की धमाकेदार शुरुआत करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की नींव रखी। इस तेज शुरुआत का पूरा फायदा उठाते हुए गिल, विराट और अय्यर ने 50 ओवरों में 397/4 का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

जियो सिनेमा के दैनिक स्पोर्ट्स शो आकाशवाणी की मेजबानी करते हुए आकाश चोपड़ा ने विश्व कप में अब तक कप्तान रोहित शर्मा के दृष्टिकोण के प्रभाव के बारे में बात की।

चोपड़ा ने कहा, "आपको रोहित शर्मा के दृष्टिकोण के महत्व का एहसास होता है जब मैच में करीबी मामला बनने लगता है। वह एक मकसद के साथ भारतीय पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उनका स्पष्ट इरादा है कि वो निश्चित गति से शुरुआत करना चाहते हैं और विपक्ष को संभलने नहीं देना चाहता।"

जिस तरह से वह बुधवार को ट्रेंट बोल्ट और पिछले मैचों में कुछ अन्य गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे थे वो सब एक स्पष्ट पैटर्न है। केवल एक मैच था जिसमें उन्होंने सतर्क रुख अपनाया और वह लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ था क्योंकि भारत ने तीन शुरुआती विकेट खो दिए थे। इसके अलावा, वह हर मैच में इस इरादे से आते हैं कि वह पहले 10 ओवरों में खेल को अलग लेवल पर ले जाना चाहते हैं।"

Also Read: Live Score

Advertisement

आकाश ने रोहित की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जिसने पहले शुभमन गिल को जमने और फिर विराट कोहली को बड़ी पारी खेलने का मौका दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार