आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के 33वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया और भारतीय बल्लेबाज़ों ने मोहम्मद नबी के इस फैसले को बिल्कुल गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर 210 रन टांग दिए।

Advertisement

इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने आतिशी पारी खेलते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। रोहित ने आउट होने से पहले 47 गेंदों में 74 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। रोहित शर्मा ने इन तीन में से दो छक्के तो राशिद खान के ओवर में ही लगा दिए।

Advertisement

राशिद खान भारत के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए और इसके पीछे का कारण रोहित शर्मा ही थे। उन्होंने भारतीय पारी के 14वें ओवर में राशिद खान को तारे दिखाते हुए उनकी पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। इस दौरान राशिद का चेहरा भी उतरा हुआ नज़र आया।

ज़ाहिर है अगर अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान की इतनी कुटाई हुई होगी तो बाकी गेंदबाज़ क्या ही करते। भारतीय बल्लेबाज़ों ने अफगानी गेंदबाज़ों पर पिछले दो मैचों की कसर निकालते हुए 210 रन बना दिए हैं और अब यहां से अफगानिस्तान के लिए मैच जीतना बहुत मुश्किल होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार