पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक और शानदार पारी से फैंस का दिल जीत लिया। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 191 रनों का पीछा करते हुए 63 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने वनडे इंटरनेशनल में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वो भारत के पहले औऱ दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

Advertisement

रोहित ने अपनी पारी के दौरान जो 6 छक्के लगाए वो देखने लायक थे। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज हारिस रउफ के खिलाफ लगाए। इन 6 में से एक छक्का तो ऐसा था जिसे देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए। ये 15वें ओवर की पहली गेंद थी जो कि हारिस रउफ ने काफी शॉर्ट डाली लेकिन सब जानते हैं कि जब रोहित को शॉर्ट गेंद मिलती है तो वो उसे कहां भेजते हैं।

Advertisement

इस गेंद पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। रोहित ने क्रीज़ में खड़े-खड़े इस गेंद पर करारा पुल शॉट खेला और गेंद स्टैंड्स में जाकर गिरी। उनके इस छक्के का वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 191 रनों पर ढेर हो गई जिससे भारत को इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए सिर्फ 192 रनों की दरकार थी।

Also Read: Live Score

एक समय पाकिस्तानी टीम 300 के आसपास जाती दिख रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मिडल ओवर्स में शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए जबकि मोहम्मद रिजवान ने आउट होने से पहले 49 रन बनाए।बाबर और रिजवान खेल रहे थे तो लग रहा था कि इस पिच पर गेंदबाजों के लिए मदद ना के बराबर है लेकिन जैसे ही बाबर आजम का विकेट गिरा पाकिस्तान की गाड़ी भी ट्रैक से उतर गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार