साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए भारत को शुरुआती झटके दे दिए। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद मैदान पर उतरे कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 14 गेंदों तक ही टिक सके और 5 रन बनाकर चलते बने।

Advertisement

रोहित शर्मा इस मैच में भी अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलते हुए ही आउट हुए और कगिसो रबाडा ने एक बार फिर से उन्हें अपना शिकार बना लिया। ये पांचवें ओवर की आखिरी गेंद थी जो रबाडा ने उनकी बॉडी पर थोड़ी शॉर्ट डाली और ये गेंद रोहित की छाती तक ही थी इसलिए रोहित ने भी आधे मन से बिना अच्छी पोजिशन में आए पुल खेल दिया और उनकी टाइमिंग इतनी अच्छी थी कि गेंद सीधा डीप में खड़े आंद्रे बर्गर के हाथों में चली गई।

Advertisement

इस तरह से आउट होने के बाद रोहित शर्मा काफी निराश दिखे और रबाडा का जश्न देखने लायक था। रोहित के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।वहीं, रोहित के अलावा यशस्वी जायसवाल भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 37 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए। नंबर तीन पर उतरे शुभमन गिल भी बिल्कुल आउट ऑफ टच दिखे और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद अब जिम्मेदारी विराट कोहली और बाकी बल्लेबाजों के कंधों पर होगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बना पाता है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वो इस प्रकार है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: Live Score

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार