इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की चौतरफा तारीफ की जा रही है। पंत के शतक की बदौलत भारतीय टीम अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में बहुत ही मज़बूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

Advertisement

चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शतक लगाने वाले पंत ने दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित शर्मा को इंटरव्यू दिया जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित ने पंत से एक मज़ेदार सवाल पूछा जिसका जवाब जानने के लिए फैंस काफी दिनों से बेकरार होंगे।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में रोहित ने पंत से पूछा कि आप विकेट के पीछे इतनी बातें क्यों करते रहते हो ? इस सवाल के जवाब में पंत ने कहा, 'कुछ नहीं, मैं सिर्फ अपनी क्रिकेट का आनंद लेता हूं और कोशिश करता हूं कि टीम को प्रोत्साहित कर सकूं। टीम को किसी भी तरह मदद मिल जाए, बस मेरा मकसद यही रहता है।'

हालांकि, अगर इस टेस्ट मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम मैच जीतने की कगार पर पहुंच चुकी है। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक भारत को टेस्ट सीरीज 3-1 से जीतने के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है। इस टेस्ट में जीतने के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर लेगी जहां विराट कोहली की टीम का मुकाबला केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूज़ीलैंड के साथ होगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार