13 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत की टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले वनडे में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और 133 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

रोहित शर्मा का वनडे में यह 22वां शतक था। भले ही भारत की टीम मैच नहीं जीत पाई लेकिन रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने फैन्स का दिल जरूर जीत लिया।

Advertisement

आपको बता दें रोहित शर्मा को लेकर पूर्व महान क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक खास बयान दिया है और हर किसी को चौंका दिया है।

गंभीर का मानना है कि वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज हैं। पहले वनडे के बाद गंभीर ने ऐसी बातें कमेंट्री के दौरान की।

गंभीर ने कहा कि सफेद गेंद की बात आती है तो रोहित शर्मा बेस्ट बल्लेबाज हैं। इसके साथ - साथ गंभीर ने कहा कि पिछले 2 साल से रोहित शर्मा कमाल का परफॉर्मेंस कर रहे हैं और काफी रन बना रहे हैं। गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार