विशाखापट्टनम, 18 दिसंबर | भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे में एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में सौरभ गांगुली और आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के साथ शामिल हो गए हैं। रोहित ने यह मुकाम बुधवार को यहां के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में हासिल किया।
यह रोहित का वनडे में यह कुल 28वां और इस साल का सातवां शतक है।

Advertisement

गांगुली और वॉर्नर दोनों ने एक-एक साल में वनडे में सात-सात शतक लगाए हैं। गांगुली ने 2000 में और वॉर्नर ने 2016 में ऐसा किया था। सचिन वनडे में एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 1998 में नौ शतक जमाए थे।

Advertisement

रोहित ने इस मैच में 159 और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल ने 102 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े।

रोहित ने 138 गेंदों का सामना कर 17 चौके और पांच छक्के लगाए। राहुल ने 104 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार