भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा पर्थ पहुंच गए हैं और जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए पहले टेस्ट से पहले टीम में शामिल नहीं हुए थे। उनकी गैरहाजिरी में टीम की कमान जसप्रीत बुमराह संभाल रहे है। 

Advertisement

रोहित शर्मा पर्थ में उतर चुके हैं और भारतीय टीम में शामिल भी हो गए हैं। यह भी संभावना है कि वह तीसरे दिन के आखिरी सत्र में भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए थे। उनका आना भारत के लिए अच्छी बात है। रोहित, जसप्रीत बुमराह से कप्तानी की कमान वापस ले लेंगे और एडिलेड में कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में एकमात्र पिंक बॉल वाला टेस्ट है। 

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 12 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गवा दिए हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अभी भी 522 रन की दरकार है। 

इससे पहले भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और पहली पारी में मिली 46 रन की बढ़त की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का लक्ष्य दिया। गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए।। जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 104 रन पर ही सिमट गई और भारत को 46 रन की अहम बढ़त मिली।

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार