मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वर्कलोड मैनेजमेंट को मद्देनजर रखते हुए आईपीएल 2023 के कई मुकाबलों से बाहर बैठ सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई की टीम की कप्तानी करेंगे। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के द ओवल स्टेडियम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और इसके बाद भारत में ही अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार रोहित आगामी आईपीएल सीजन के कुछ मुकाबलों से बाहर बैठ सकते हैं। हालांकि इस दौरान वह टीम के साथ ही मौजूद रहेंगे औऱ डगआउट से कप्तानी में सूर्यकुमार का मार्गदर्शन करेंगे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने आईपीएल में वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बातचीत करते हुए कहा था कि यह  फ्रैंचाइजियों पर निर्भर रहेगा

रोहित ने कहा था,"यह अब फ्रैंचाइजियों पर निर्भर है, क्योंकि अब फ्ऱैंचाइजी ही खिलाड़ियों के मालिक हैं। हमने फ्रैंचाइजियों को इस बारे में संकेत दे दिए हैं। यह अब खिलाड़ियों पर भी निर्भर है। वे व्यस्क हैं और उन्हें अपने शरीर का देखभाल खुद करना है। अगर उन्हें लगता है कि कुछ ज्यादा हो रहा है तो वे बात करके एक या दो मैचों का ब्रेक ले सकते हैं। हालांकि मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ होगा।"

पांच बार की मुंबई इंडियंस आगामी आईपीएल में अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार