Rohit Sharma Viral Video: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत के सबसे बड़े क्रिकेटरों में गिने जाते हैं और दुनियाभर में उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हिटमैन मौजूदा समय में इंग्लैंड में हैं जहां उनकी मुलाकात अपने एक जबरे फैन से हुई। इस मुलाकात का एक 8 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो कि आपका दिल भी छू लेगा।
पहले ये जान लीजिए कि रोहित शर्मा बीते मंगलवार, 21 जुलाई को लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला देखने गए थे। वो इस मुकाबले में MI London को सपोर्ट करने पहुंचे थे जो कि MI Family की ही एक फ्रेंचाइजी टीम है।
इसी बीच उनकी मुलाकात अपने एक 'दिव्यांग फैन' से हुई जो कि लंबे समय में उनका इंतजार कर रहा था। इस जबरे फैन ने रोहित शर्मा से मुलाकात करके कहा, "मैंने आपके लिए प्रार्थना की थी।" ध्यान दें कि रोहित ने भी अपने फैन को पूरा सम्मान दिया और उनके साथ फोटो क्लिक करवाई। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि रोहित शर्मा हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई ODI सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्होंने Men In Blue की जर्सी में एक बार फिर खुद को साबित किया और तीन मैचों 58.33 की औसत से 175 रन बनाए। लॉर्ड्स वनडे में तो हिटमैन के बैट ने तबाही ही मचा दी और उन्होंने 110 गेंदों पर 17 चौके 5 छक्के लगाकर 138 रनों की पारी खेली। वो इस टूर पर भारत के लिए शुभमन गिल (3 मैचों में 188 रन) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
कुल मिलाकर रोहित ने फिर ये साबित कर दिया है कि वो भारतीय वनडे टीम के अहम सदस्य है। उन्होंने देश के लिए 288 वनडे खेलकर 11895 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 67 टेस्ट में 4301 रन और 159 टी20 इंटरनेशनल में 4231 रन दर्ज हैं। वो इन दोनों फॉर्मेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास ले चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
रोहित शर्मा भारतीय फैंस को अब सितंबर के महीने में एक्शन में नज़र आए। इस महीने में भारतीय टीम घर पर वेस्टइंडीज को 3 वनडे मैचो में होस्ट करेगी। इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।