ICC ODI Rankings: भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। रोहित आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग के नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के औऱ करीब पहुंच गए हैं। 

Advertisement

रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले दो मुकाबलों में दो अर्धशतक जड़े, जिनका उन्हें बुधवार 7 अगस्त को जारी की गई रैंकिंग में फायदा हुआ। रोहित तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके 763 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं और वह नंबर 1 पर काबिज बाबर से सिर्फ 61 रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं। 

Advertisement

रोहित के साथी ओपनर शुभमन गिल रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं, उनके 782 रेटिंग पॉइंट्स हैं। हालांकि विराट कोहली एक पायेदान फिसलकर चौथे नंबर पर आ गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ 43 रन आए थे। 

वहीं गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। पहले दो मैच में 3 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव पांच पायेदान चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह फिसलकर आठवें नंबर पर आ गए हैं, बता दें कि  उन्हें श्रीलंका दौरे पर आराम दिया गया है। मोहम्मद सिराज नंबर 5 पर बने हुए हैं।

ऑलराउंडर की रैंकिग्स में वॉशिंगटन सुंदर 46 पायेदान चढ़कर 97वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने भारत के लिए पहले दो मैच में चार विकेट लिए औऱ बल्लेबाजी में 20 रन बनाए थे। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार