रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हिटमैन के नाम से जाने जाते हैं। रोहित के पास वह कला है जिसके दम पर वह किसी भी गेंदबाज को बेहद आसानी से छक्का लगाकर रन बटोर सकते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका का एक गेंदबाज ऐसा भी था जिसके सामने हिटमैन को भी बल्लेबाजी करते हुए काफी दिक्कत हुई। जी हां, हम बात कर रहे हैं रफ्तार के सौदागर और साउथ अफ्रीका के पूर्व गन गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) के बारे में।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में खुद रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि उन्हें अपने करियर के दौरान जो सबसे कठिन गेंदबाज लगा वह कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन हैं। उन्होंने कहा, ' डेल स्टेन, किसी गेंदबाज जिन्होंने मुझे चैलेंज किया और मुझे मजा आया वो हैं डेल स्टेन। उनके पास क्लास और स्किल्स थी। वो अपना टप्पा नहीं छोड़ते थे और तेज गति से बॉल को स्विंग करवाते थे। बहुत कम ऐसे गेंदबाज हैं जो 140 प्लस की स्पीड से बॉल डालकर उसे स्विंग करते हैं, वो थे जो ऐसा करते थे।'

Advertisement

बता दें कि सिर्फ रोहित शर्मा नहीं बल्कि ऐसे कई बल्लेबाज़ हैं जो स्टेन को सबसे खतरनाक गेंदबाज मानते हैं। इस साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने अपने करियर में कुल 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी20 मुकाबले खेले जिसके दौरान उन्होंने 439 टेस्ट विकेट, 196 वनडे विकेट, और 64 टी20 विकेट हासिल किये।

Also Read: Live Score

स्टेन के आंकड़ें उनकी काबिलियत को दर्शाते हैं  यही वजह है रोहित भी उन्हें अपने लिए सबसे बड़ा चैलेंज मानते थे। आपको बता दें कि डेल स्टेन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। स्टेन संन्यास जरूर ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। वह बतौर कमेंटेटर और एक्सपर्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार