India vs Bangladesh Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार (20 फरवरी) को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। रोहित के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

11000 वनडे रन

Advertisement

रोहित ने अभी तक 268 वनडे मैच की 260 पारियों में 10988 रन बनाए हैं। 12 रन औऱ बनाते ही वह वनडे में 11000 रन बनाने वाले  भारत के चौथे औऱ दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए तेंदुलकर, कोहली और सौरव गांगुली की ये मुकाम हासिल कर पाए हैं।

सचिन तेदुलकर को पछाड़ने का मौका

रोहित अगर इस मैच में इस आंकड़े को हासिल कर लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 11000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। इस लिस्ट में उनके पास सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका होगा, जिसके लिए उन्होंने 276 पारियां खेली थी। 222 पारियों के साथ विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। 

भारत-बांग्लादेश का एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 42 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 33 जीते है और बांग्लादेश ने 8, वहीं 1 बेनतीजा रहा। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत 4 औऱ बांग्लादेश 1 जीती है। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों एक ही बार टकराई हैं वो भी 2017 के एडिशन में ,जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

गौरतलब है कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में रोहित का प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 32वां वनडे शतक लगाया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार