India vs England 3rd ODI: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास बुधवार (12 फरवरी) को इंग्लैंड के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। पहले वनडे में सस्ते में आउट होने के बाद रोहित ने दूसरे वनडे में धमाकेदार वापसी की औऱ अपने करियर का 32वां शतक जड़ते हुए 90 गेंदों में 119 रन की पारी खेली। 

Advertisement

वनडे में 11000 रन

Advertisement

रोहित अगर 13 रन बना लेते हैं तो वनडे में 11000 रन बनाने वाले भारत के चौथे और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित ने अभी तक खेले गए 267 मैच की 259 पारियों में 10987 रन बनाए हैं। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली औऱ सौरव गांगुली ने ही यह मुकाम हासिल किया है। 

सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने का मौका

रोहित वनडे में सबसे तेज 11000 वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। तेंदुलकर ने 276 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था और रोहित के पास उन्हें पछाड़ने का मौका होगा। 222 पारियों के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

इसके अलावा वह अगर 91 रन बना लेते हैं तो भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। रोहित ने 37 पारियों में 40.75 की औसत से 1345 रन बनाए हैं, वहीं तेंदुलकर के नाम 37 पारियों में 44.09 की औसत से 1455 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में एमएस धोनी (1546) पहले और युवराज सिंह (1523) दूसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार