India vs England 2nd ODI  Lord's: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (14 जुलाई) को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित अगर इस मुकाबले में छह छक्के जड़ लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व  ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shaheed Afridi) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

Advertisement

रोहित ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में खेली गई 421 पारियों में 471 छक्के जड़े हैं। वहीं अफरीदी ने अपने करियर में खेली घई 508 इंटरनेशनल पारियों में कुल 476 छक्के लगाए हैं।बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं। जिन्होंने 551 पारियों में 553 छकके जड़े हैं। 

Advertisement

रोहित ने ओवल में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 58 गेंदों में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली।

इस मुकाबले दौरान रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने 250 छक्के भी पूरे किए थे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले औऱ दुनिया के चौथे क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले क्रिस गेल, शाहीद अफरीदी और सनथ जयसूर्या ने ही यह कारनामा किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार