Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सोमवार, 26 मई को आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। गौरतलब है कि हिटमैन के पास वो रिकॉर्ड बनाने का मौका है जो कि आईपीएल के 18 साल के इतिहास में आज तक दूसरा कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं बना सका।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपनी इनिंग के दौरान 3 छक्के ठोक देते हैं तो वो ऐसा करते हुए आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित के नाम आईपीएल में अब तक 269 मैचों की 264 पारियों में 297 छक्के दर्ज हैं।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले खिलाड़ी

क्रिस गेल - 142 मैचों में 357 छक्के
रोहित शर्मा - 269 मैचों में 297 छक्के
विराट कोहली - 264 मैचों में 291 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी - 278 मैचों में 264 छक्के
एबी डी विलियर्स - 184 मैचों में 251 छक्के

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है जिन्होंने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए 159 मैच खेलते हुए 205 छक्के जड़े। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में हिटमैन के नाम 460 मैचों में कुल 542 छक्के दर्ज हैं। वो टी20 फॉर्मेट में दुनिया के सातवें सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर आईपीएल 2025 में रोहित के प्रदर्शन की तो वो मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट में अब तक 12 मैचों में लगभग 28 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 305 रन ठोक चुके हैं। इस सीजन हिटमैन ने कुल 17 छक्के जड़ दिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार