ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से पहले, शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है। 26 साल के शुभमन पहले ही टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं और अब वनडे टीम की बागडोर भी उनके हाथ में आ गई है। वहीं, टी-20 में सूर्यकुमार यादव कप्तान बने रहेंगे और शुभमन उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

रोहित से वनडे कप्तानी छीने जाने से भारतीय फैंस काफी नाखुश हैं और वो बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि, इसी बीच रोहित के कप्तानी से हटने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने लिखा था, "एक युग का अंत (45) और एक नए युग की शुरुआत (77)।"

Advertisement

ये जर्सी नंबरों की ओर इशारा करता है, रोहित का 45 और शुभमन का 77। 14 साल पुराने इस ट्वीट पर मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे और प्रवीण कुमार जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रिया दी और रोहित को शुभकामनाएं दीं। वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को टीम में जगह मिली है। ऋषभ पंत अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और संजू सैमसन को इस बार मौका नहीं मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

ओपनिंग में शुभमन और रोहित की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखेगी। वहीं, यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर के रूप में टीम में शामिल किया गया है, जिससे शुभमन पर प्रदर्शन का दबाव भी बना रहेगा। गेंदबाजी की बात करें तो इस बार रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को भी टीम में नहीं चुना गया। शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी अब मुश्किल मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार