Rohit Sharma Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 04 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND ODI Series) खेली जाएगी। इस सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रोहित गुरुनाथ शर्मा (Rohit Gurunath Sharma) एक World Record बना सकते हैं। हिटमैन के पास ऑकलैंड वनडे (NZ vs IND 1st ODI) में भी एक खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

रोहित बनाएंगे World Record: हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक हैं। वो देश के लिए 291 वनडे खेलकर लगभग 50 की औसत से 12,120 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 381 छक्के लगाए हैं। खास बात ये है कि रोहित न्यूजीलैंड टूर पर 19 छक्के लगाते हैं, तो ODI फॉर्मेट में अपने 400 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक किसी भी बल्लेबाज़ ने ODI में 400 छक्के नहीं मारे।

वनडे में सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज़

  • रोहित शर्मा - 291 मैचों में 381 छक्के
  • शाहीद अफरीदी - 398 मैचों में 351 छक्के
  • क्रिस गेल - 301 मैचों में 331 छक्के
  • सनथ जयसूर्या - 445 मैचों में 270 छक्के
  • महेंद्र सिंह धोनी - 350 मैचों 229 छक्के

ऑकलैंड में भी इतिहास रचने का मौका: रोहित शर्मा बेहद आसानी से छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को भी ODI में 34 मैचों की 32 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं। यहां से रोहित ऑकलैंड वनडे (NZ vs IND 1st ODI) में महज़ 1 छक्का लगाते हैं, तो वो भारत-न्यूजीलैंड वनडे में पहले पचास छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रोहित के अलावा भारत-न्यूजीलैंड वनडे में किसी दूसरे क्रिकेटर ने 30 छक्के भी नहीं लगाए हैं।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे में सर्वाधिक छक्के

  • रोहित शर्मा - 34 मैचों में 49 छक्के
  • विराट कोहली - 36 मैचों में 28 छक्के
  • सचिन तेंदुलकर - 42 मैचों में 26 छक्के
  • शुभमन गिल - 15 मैचों में 25 छक्के
  • क्रिस केर्न्स - 32 मैचों में 25 छक्के

रोहित के आंकडे़ं: रोहित शर्मा 39 साल के हो गए हैं। वो T20I में भारत के नंबर-1 (159 मैचों में 4231 रन) और ODI में तीसरे सर्वाधिक रन (291 मैचों में 12,120 रन) बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने टी20 और टेस्ट इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया है, लेकिन वो ODI में अभी भी देश सेवा कर रहे हैं। रोहित ने 291 वनडे, 159 टी20 और 67 टेस्ट खेले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए) और आकिब नबी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार