भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास रविवार (19 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में कई खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित का प्रदर्शन मौजूदा वर्ल्ड कप में शानदार रहा, उन्होंने 10 मैच में 55 की औसत से 550 रन बनाए हैं। 

Advertisement

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

Advertisement

रोहित अगर 29 रन बना लेते हैं तो एक वनडे वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल इस लिस्ट में पहले स्थान पर केन विलियमसन हैं, जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए 578 रन बनाए थे। 

वनडे में 1000 चौके

रोहित अगर 10 चौके जड़ लेते हैं, तो वनडे में उनके 1000 चौके पूरे हो जाएंगे। भारत के लिए अब तक सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ही यह कारनामा कर पाए हैं। 

संगाकारा को पछाड़ने का मौका

Advertisement

रोहित ने अपने वर्ल्ड कप करियर में 27 पारियों में 61.12 की औसत से 1528 रन बनाए हैं हैं और इस टूर्नामेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। रोहित 5 रन बनाते ही कुमारा संगाकारा को पछाड़ देंगे, जिनके नाम 35 पारियों में 1532 रन बनाए हैं। 

लगातार 2 वर्ल्ड कप में 600 रन

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित लगातार दो वर्ल्ड कप में 600 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं, इसके लिए उन्हें 50 रन की दरकार है। रोहित ने 2019 वर्ल्ड कप में 9 पारियों में 648 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप इतिहास में रोहित के अलावा डेविड़ वॉर्नर के पास भी यह कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार