ICC ODI Rankings: न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में मिली जीत के आईसीसी वनडे रैंकिंग में काफी बदलाव हुए हैं। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ है। 

Advertisement

बता दें कि भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। जिसमें कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। 

Advertisement

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं फाइनल में 76 रन की विजयी पारी खेलने वाले रोहित शर्मा दो स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं विराट कोहली पांचवें नंबर पर हैं, उन्होंने चैंपयंस ट्रॉफी की 5 पारियों में 218 रन बनाए थे। 

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। डेरिल मिचेल छठे और रचिन रविंद्र को 14वें नंबर पहुंच गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रचिन को 14 स्थान का फायदा हुआ है। 

वहीं गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट अपने खाते में डाले थे। श्रीलंका के महीश तीक्षणा पहले नंबर पर बने हुए हैं। माइकल ब्रेसवेल दस स्थान के फायदे के साथ 18वें नंबर पर है। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए फिरकी का जादू दिखाने वाले कुलदीप यादव तीसरे नंबर  पर और रविंद्र जडेजा दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई पहले नंबर पर बने हुए हैं।  सैंटनर चौथे, ब्रेसवेल सातवें औऱ रचिन आठवें नंबर पर है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार