बुधवार को हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 12 रन से हरा दिया। पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम अब दूसरे वनडे को भी जीतने के इरादे से रायपुर पहुंच चुकी है और आज यानि 21 जनवरी को दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे खेला जाएगा। हालांकि, जैसे ही टीम इंडिया रायपुर पहुंची फैंस को चहल टीवी के जरिए ड्रेसिंग रूम के दर्शन भी हो गए।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल रायपुर में भारतीय ड्रेसिंग रूम का टूर करवाते हैं। इस दौरान चहल खाने के मेन्यू से लेकर खिलाड़ियों से भी बात करते हैं लेकिन रोहित शर्मा अचानक से आकर कुछ ऐसा बोलते हैं जो चहल को हंसने पर मजबूर कर देता है।

Advertisement

चहल इस वीडियो में कहते हैं, "ये हमारा मसाज टेबल है। जब भी किसी को बैक रिलीफ या कोई ट्रीटमेंट चाहिए होता है, तो वो इस टेबल पे होता है।" चहल मसाज टेबल के बारे में बात कर ही रहे होते हैं कि रोहित अचानक से पीछे आ जाते हैं और कहते हैं, "अच्छा भविष्य है तेरा।" रोहित का ये जवाब सुनकर चहल भी हंसने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं, इससे पहले चहल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन से भी बात करते हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में चहल को केवल एक ही मैच खिलाया गया था, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए भी बेंच किया गया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें दूसरे वनडे में मौका दिया जाएगा या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार