टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो रहा है। हालांकि, चहल और उनकी पत्नी दोनों ने इन अटकलों पर विराम लगा देते हुए इन्हें कोरी बकवास बताया था। चहल फिलहाल एशिया कप खेलने के लिए यूएई में हैं जहां पर रोहित शर्मा (Yuzvendra Chahal) के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Advertisement

वीडियो में रोहित शर्मा और चहल वहां पर मौजूद पत्रकारों से उन रिपोर्टर्स के बारे में बात कर रहे होते हैं जिसमें चहल की पर्सनल लाइफ को निशाना बनाया गया था। रोहित शर्मा को चहल से बात करने के बात यह कहते हुए सुना गया कि कौन है वो इंसान बताओ?

Advertisement

जिसपर एक पत्रकार को कहते सुना जाता है, 'सुनो मैं बता दूं कि किसने चलाई थी वो खबर। अगर मैं बता दूंगा तो परेशान हो जाएगा वो। वो इंसान यहीं पर है।' पत्रकार के ऐसा करने पर रोहित शर्मा कहते हैं, 'बताओ कौन है वो? इतने सारे मे से उसको कैसे पहचानूंगा। मुझे बताओ कौन है वो?'

जिसपर एक आवाज आती है और एक पत्रकार की ओर इशारा करते हुए कहा जाता है, 'इन भाई ने ही तो डाली है।' जिसपर रोहित कहते हैं कि इसने क्या डाला था, 'जिसपर घबराते हुए पत्रकार कहता है कि मैंने कुछ नहीं डाला था मैंने तो बस यूजी भाई की स्टोरी देखकर पूछा था कि क्या सबकुछ ठीक है। वो स्टोरी किसी और लोग ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार ने छापी थी।

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

Advertisement

पत्रकार आगे कहते हैं, 'मैं इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में थोड़ी ना गया था।' बता दें कि एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलना है। इस मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार