IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला। रोहित ने पिछले मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) द्वारा किए गए जॉन सीना के मशहूर 'You Can't See Me' इशारे की नकल की।
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने ग्लेन फिलिप्स के सामने WWE के दिग्गज रेसलर जॉन सीना का सिग्नेचर इशारा किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने भी उसी अंदाज को दोहराया। जैसे ही ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए, रोहित ने मुस्कुराते हुए अपना हाथ चेहरे के सामने लहराया और जॉन सीना के मशहूर इशारे की नकल कर दी।
रोहित के इस अंदाज ने कमेंट्री बॉक्स में बैठे दिग्गजों का भी ध्यान खींचा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के हिन्दी लाइव प्रसारण के दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और अजय जडेजा ने भी इस जेस्चर को कॉपी करते दिखे।
VIDEO:
हालांकि, इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। विराट कोहली 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित शर्मा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए।
इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उन्होंने 104 गेंदों का सामना किया। उनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और न्यूजीलैंड की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।