31 अगस्त, कोलंबो (CRICKETNMORE)। रोहित शर्मा भी अपने कप्तान के साथ मिलकर धमाकर कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 33वां अर्धशतक बना लिए हैं। लाइव स्कोर
विराट कोहली और रोहित शर्मा मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों को नानी याद दिला रहे हैं। रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ लगातार 3 मैच में 3 अर्धशतक जमा चुके हैं।
पिछले 3 पारी में रोहित शर्मा ने 54, 124 नाबाद और 50* रन बनाए हैं। इससे पहले पिछली 10 वनडे पारियों में रोहित शर्मा 4 0 11 5 5 0 0 4 4 4 ही रन बना पाए थे। ऐसे में एक बार फिर फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली आज वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास लिखे।
दोनों के बीच अबतक ये खबर लिखे जाने तक 144 रन की पार्टनरशिप हो गई है।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में लगातार 3 अर्धशतक बनानें वाले रोहित शर्मा भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डी वेंगसरकर, अजहर और रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ऐसा कर दिखाया है। अजहर ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 2 बार ऐसा करने में सफल रहे हैं।