वेलिंग्टन, 21 फरवरी | न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम शुक्रवार को बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में हासिल किया।

Advertisement

टेलर ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज में अपना 100वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। वह कीवी टीम के लिए 231 वनडे खेल चुके हैं।

Advertisement

वह टेस्ट और वनडे में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। टेस्ट में उनके नाम 7,174 और वनडे में 8,570 रन दर्ज हैं। अपने देश के लिए खेले 100 टी-20 मैचों में टेलर ने 1,909 रन बनाए हैं और वह पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम तथा मार्टिन गुप्टिल से पीछे हैं।

टेलर ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अभी भी इस टीम के लायक हूं। मैं अभी भी फील्डिंग अच्छी कर रहा हूं और रनों का भूखा हूं। मैं इससे खुश हूं।"

35 साल के टेलर ने 2006 में टेस्ट पदार्पण किया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार