8 फरवरी,नई दिल्ली। भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 14वां रन बनाते ही इतिहास रच दिया। टेलर ने 74 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली।  

Advertisement

टेलर ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपने 4000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल के बाद ये कारनामा करने वाले वह न्यूजीलैंड के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। गुप्टिल ने भी इस मुकाबले में ही अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान न्यूजीलैंड में अपने 4000 वनडे रन पूरे किए। 

Advertisement

टेलर ने 97 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही वह घर में सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने भारतीय सरजमीं पर 99 पारियों में 4000 वनडे रन पूरे किए थे। 

भारतीय कप्तान विराट कोहली 78 पारियों के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं 92 पारियों के साथ सचिन तेंदुलकर और मार्टिन गुप्टिल इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

अपने देश में सबसे तेज 4000 रन मारने वाले बल्लेबाज 

78 पारियां- विराट कोहली

Advertisement

92 पारियां- सचिन तेंदुलकर

92 पारियां- मार्टिन गुप्टिल

97 पारियां- रॉस टेलर

Advertisement

99 पारियां- एमएस धोनी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार