पर्थ, 15 नवंबर | रास टेलर (नाबाद 235) और केन विलियमसन (166) की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गाबा क्रिकेट मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 510 रन बना लिए हैं। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 559 (घोषित) बनाया था। अब कीवी टीम पहली पारी की तुलना में सिर्फ 49 रन पीछे है।

Advertisement

दूसरे दिन स्टम्प्स तक विलियमसन 70 और टेलर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। तीसरे दिन विलियमसन और टेलर ने तीसरे विकेट के लिए 265 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को न सिर्फ मुश्किल से निकाला बल्कि अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

Advertisement

विलियमसन का विकेट 352 रन के कुल योग पर गिरा। विलियमसन ने 250 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके लगाए। इसके बाद अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाने वाले टेलर ने कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (27) के साथ चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की।

मैकुलम का विकेट 432 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद 447 के कुल योग पर बीजे वॉटलिंग (1) आउट हुए। वॉटलिंग की विदाई के बाद डग ब्रेसवेल (7) के साथ टेलर ने छठे विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

स्टम्प्स तक टेलर के साथ मार्क क्रेग सात रन बनाकर नाबाद लौटे। टेलर ने अपनी 308 गेंदों की पारी में अब तक 34 चौके लगाए हैं। वह न्यूजीलैंड की ओर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अपनी इस पारी के दौरान टेलर ने टेस्ट करियर में 5000 रन पूरे किए। टेलर ने 120वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे अधिक दो विकेट लिए हैं।

(आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार