डुनेडिन, 20 फरवरी (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश के खिलाफ यहां तीसरे वनडे मैच में 69 रनों की अहम पारी खेलने वाले रॉस टेलर न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा। वनडे में टेलर के कुल 8037 रन हो गए हैं जबकि फ्लेमिंग ने कुल 8,007 रन बनाए थे। 

Advertisement

'टेलर ने अपने देश के लिए 218वें मैच में यह कीर्तिमन स्थापित किया जबकि फ्लेमिंग ने अपने करियर में कुल 280 वनडे मैच खेले। फ्लेमिंग ने अपना आखिरी वनडे मैच 2007 विश्व कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 

Advertisement

टेलर औसत के मामले में भी फ्लेमिंग से बेहतर हैं। अब तक खेले गए 218 वनडे मैच में टेलर का औसत 48.34 का है जबकि फ्लेमिंग का औसत 32.40 था। 

वर्ष 2017 के बाद से टेलर का फॉर्म दमदार रहा है। उन्होंने इस दौरान वनडे क्रिकेट में पांच शतक और 14 अर्धशतक जड़े हैं। 

फ्लेमिंग टेस्ट क्रिकेट में भी न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कीवी टीम के लिए 111 मैचों में 7172 रन बनाए हैं। 

टेस्ट में टेलर ने अब तक 90 मैचों में 6523 रन बनाए हैं। उनका औसत 45.93 का रहा है जबकि फ्लेमिंग ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 40.06 की औसत से रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार