27 मई। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि अगर शरीर ने उनका साथ दिया तो वह विश्व कप के बाद भी खेलना जारी रख सकते हैं। 35 वर्षीय टेलर का गुरुवार से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा विश्व कप संभवत: आखिरी विश्व कप हो सकता है। 

Advertisement

आईसीसी ने टेलर के हवाले से लिखा, "मैं 35 का हूं, लेकिन वास्तव में आपको नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। क्रिस गेल संभवत: एक प्रेरणास्रोत है। इस विश्व कप में वह 39 साल के हैं और मैं अगले विश्व कप में 39 का होऊंगा, इसलिए यह आसान नहीं है।" 

न्यूजीलैंड के लिए अब तक 218 मैच खेल चुके टेलर का लक्ष्य अब कीवी टीम को पहला विश्व कप दिलाना है। टीम पिछली बार फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे आस्ट्रेलिया के हाथों खिताबी हार का सामना करना पड़ा था। 

उन्होंने कहा, "मेरी सोच यह है कि विश्व कप में मैं इसका आनंद लेना चाहता हूं। बड़े टूर्नामेंटों में आप खुद पर दबाव महसूस करते हैं। आप चाहे इसके बारे में सोचें या ना सोचें, लेकिन दबाव तो होता है।" 

वनडे में अब तक 8026 रन बना चुके टेलर ने कहा कि विश्व कप में इस बार जिस तरह के प्रारुप हैं, उससे खिलाड़ियों के लिए वर्कलोड मैनेज करना काफी महत्वपूर्ण हो गया है। 

उन्होंने कहा, "आप के आराम करने का तरीका और मैच के बीच अभ्यास करने का तरीका काफी महत्वपूर्ण होगा। यह मुश्किल होने वाला है। चार साल पहले जब हमने फाइनल में जगह बनाई थी तो हमने घर में काफी मैच खेले थे और हमें अपनी परिस्थितियों का पता था।"  न्यूजीलैंड को विश्व कप में अपना पहला मैच शनिवार को श्रीलंका के साथ खेलना है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार