Roston Chase Unwanted Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs WI 2nd Test) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने मुकाबले के पांचवें दिन अपनी चौथी इनिंग में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 121 रनों का लक्ष्य हासिल करके जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी के साथ अब वेस्टइंडीज के कप्तान रॉस्टन चेज (Roston Chase) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रॉस्टन चेज वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने लगातार शुरुआती पांच टेस्ट मुकाबले हारे। जान लें कि टीम इंडिया से 2-0 से टेस्ट सीरीज हारने से पहले, वेस्टइंडीज ने अपने घर पर रॉस्टन चेज की कैप्टेंसी में ऑस्ट्रेलिया से 3-0 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना किया था।

Advertisement

गौरतलब है कि रॉस्टन चेज से पहले क्रैग ब्रैथवेट की कप्तानी में भी वेस्टइंडीज का टेस्ट क्रिकेट में इतना बुरा हाल हुआ था। ब्रैथवेट की कैप्टेंसी में भी टीम ने शुरुआती पांच मुकाबले एकतरफा गंवाए थे। उन्होंने टीम को कुल 39 टेस्ट में लीड किया था जिसमें वेस्टइंडीज को 10 में जीत और 22 में हार का सामना करना पड़ा था।

बात करें अगर दिल्ली टेस्ट की तो अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली इनिंग में यशस्वी जायसवाल (175 रन) और शुभमन गिल (129*) की शतकीय पारियों के दम पर 518/5 रन बनाकर इनिंग घोषित की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली इनिंग में 248 रन और फिर दूसरी इनिंग में 390 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जिसके साथ ही टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला। इस टारगेट का पीछा करते हुए केएल राहुल ने 108 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर मेजबान टीम ने 35.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 121 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से दमदार जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार