New Zealand vs West Indies 1st T20I: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने बुधवार (5 नवंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे पॉवेल ने 23 गेंदों में 33 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जड़े। 

Advertisement

पॉवेल ने इस पारी के दौरान टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  पॉवेल के अब 103 मैच की 91 पारियों में 2010 रन हो गए हैं। पॉवेल से पहले यह कारनामा सिर्फ पूर्व बल्लेबाज निकोलस पूरन ने किया था। उनके 106 मैच की 97 पारियों  में 2275 रन दर्ज हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन

निकोलस पूरन- 2275 रन

रोवमैन पॉवेल- 2010 रन

क्रिस गेल- 1899 रन

Advertisement

एविन लुईस- 1782 रन

ब्रेंडन किंग- 1704 रन 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। पॉवेल के अलावा कप्तान शाई होप ने 39 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं रोस्टन चेज ने 27 गेंदों में 28 रन बनाए। 

Advertisement

टीमें:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे(विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर(कप्तान), ज़ैकरी फाउलक्स, काइल जैमीसन, जैकब डफी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): शाई होप(विकेटकीपर/कप्तान), एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़, एकेम ऑगस्टे, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, जेडन सील्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार