West Indies vs Sri Lanka, 2nd T20I: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने रविवार (14 जून) को श्रीलंका के खिलाफ जमैका के सबीन पार्क मे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 26 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। भले ही पॉवले अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
पॉवले टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब 119 मैच की 105 पारियों में 2314 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान औऱ बल्लेबाज निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 106 मैच की 97 पारियों में 2275 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जिसमें कामिल मिसारा ने 40 गेंदों में नाबाद 61 रन और दासुन शनाका ने 24 गेंदों में 48 रन की तूफानी पारी खेली।
वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ ने 3 विकेट, मैथ्यू फोर्ड ने 2 और शमर स्प्रिंगर ने 1 विकेट लिया।
जवाब में वेस्टइंडीज 18.1 ओवर में 157 रनों पर ऑलआउट हो गई। पॉवेल के अलावा शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंदों में36 रन बनाए, बाकी कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।