पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को आकाश चोपड़ा ने एक सलाह देने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) आगामी मुकाबलों में हर्षल पटेल को पारी का आखिरी ओवर देने से डरेगी।

Advertisement

पटेल ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 वें ओवर में 22 रन लुटवाए थे। वहीं, इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पारी के अंतिम ओवर में 37 रन दिए थे, जिसमें रवींद्र जडेजा ने उनकी जमकर धुनाई की थी।

Advertisement

अपने YouTube चैनल पर साझा किए गए वीडियो में पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की हार की समीक्षा करते हुए, आकाश चोपड़ा ने कहा, 'आरसीबी के लिए यह एक अच्छा दिन नहीं था, काफी कुछ गलत हुआ। अगर मैं हर्षल की गेंदबाजी के बारे में बात करूं, तो समस्या है।'

आगे बोलते हुए आकाश ने कहा, 'अगर हम देखें, तो आखिरी ओवर में 22 रन बने और फिर एक बार उन्होंने 37 रन भी लुटाए थे, दो मैचों के आखिरी ओवरों में कुल मिलाकर 59 रन बनाए गए। ऐसे में अब आरसीबी 20 वां ओवर उन्हें देने से डरेगी, लेकिन वह आपका डेथ बॉलिंग स्पेशलिस्ट है। चेन्नई से बाहर आने के बाद से उसकी किस्मत बदल गई है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार