रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने गुरुवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईपीएल-14 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

दोनों टीमों का इस सीजन का यह चौथा मुकाबला है। बेंगलोर ने अब तक तीनों में जीत हासिल की है जबकि राजस्थआन को एक मैच में जीत मिली है जबकि दो मैचो में हार। बेंगलोर आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है।

आरसीबी और रॉयल्स दोनों ही आईपीएल में कड़ी प्रतिद्वंद्वी रही हैं। दोनों के बीच अब तक बराबरी का मुकाबला रहा है। दोनों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं, दोनों ने ही 10-10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। लाइव स्कोर

दूसरी ओर, अगर 2018 से बात की जाए तो तीन मुकाबलों में रॉयल्स ने तीन और आरसीबी ने दो मुकाबले जीते हैं। आज के मुकाबले में क्रिस मॉरिस और श्रेयस गोपाल अहम साबित हो सकते हैं, ऐसा इसीलिए क्योंकि कप्तान कोहली को गोपाल ने अब तक तीन बार आउट किया है, वहीं अच्छी फॉर्म में दिख रहे ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला मॉरिस के सामने शांत रहा है, जिन्?होंने उन्हें तीन बार आउट किया है।

वहीं एबी डीविलियर्स को भी उन्होंने चार बार पवेलियन भेजा है। वैसे कोहली-डीविलियर्स की जोड़ी को मुंबई का यह मैदान बहुत पसंद आता है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को अगर छोड़ दें तो यह इस मैदान की सबसे सफल जोड़ी है, जिन्होंने छह मैचों में 64.2 के औसत से 321 रन बनाए हैं, वह भी सिर्फ 180 गेंदों में।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार