17 मई (CRICKETNMORE)| अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को अभी तक किसी तरह जिंदा रखने में कामयाब रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के निर्णायक मुकाबले में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। बेंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब को मात देकर अपने प्लेऑफ में जाने की संभावानाओं के किसी तरह जिंदा रखा है। 

Advertisement

अगले मैच में उसका सामना ऐसी टीम से है जिसे हराना इस सीजन में सभी टीमों के लिए अभी तक टेढ़ी खीर साबित हुआ है। हैदराबाद ने 12 मैचों में से नौ में जीत हासिल की है। वह 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। 

बेंगलोर को 12 मैचों में सात में हार मिली है लेकिन बीते कुछ मैचों में मिली जीत ने उसकी उम्मीद जगा दी है। 

टीम का प्रदर्शन हालांकि कुछ खास नहीं रहा है और बल्लेबाजी कप्तान विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के जिम्मे ही है। कोई और बल्लेबाज अभी तक इन दोनों की छांव से निकल कर टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं दे पाया है। कोहली ने 12 मैचों में 514 रन बनाए हैं जबकि डिविलियर्स के हिस्से 358 रन हैं।

 

 ऐसा नहीं है कि टीम में अच्छे बल्लेबाजों की कमी हो। ब्रैडन मैकुलम, मोइन अली जैसे अच्छे बल्लेबाज टीम के पास हैं लेकिन बल्ले से नाकाम ही रहे हैं। 

Advertisement

मनदीप सिंह भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कोरी एंडरसन, कोलिन डी ग्रांडहोम ने जरूर निचले क्रम में टीम को कुछ हद तक संभाला है। 

टीम की गेंदबाजी ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उमेश यादव ने जिम्मेदारी लेते हुए टीम का भार संभाला तो वहीं मोहम्मद सिराज ने उनका बखूबी साथ दिया। स्पिन विभाग में यजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन संदुर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जैसी उनसे उम्मीद थी। 

बेंगलोर को जीत के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन करने की जरूरत है। 

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, सरफराज खान, यजवेंद्र चहल, ब्रैंडन मैकुलम/मोईन अली, मनदीप सिंह, कोलिन डी ग्रांडहोमे, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, टिम साउदी।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार