पूर्व वर्ल्ड कप विजेता भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले कप्तान केएल राहुल पर तंज कसा है। आरपी सिंह ने मनीष पांडे का नाम लेकर राहुल के स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए। पिछले कुछ सालों से आईपीएल में केएल राहुल को बड़े रन बनाते हुए देखा गया है लेकिन उनका स्ट्राइक रेट हमेशा उनकी ट्रोलिंग का कारण रहा।

Advertisement

आईपीएल 2022 में भी 30 वर्षीय राहुल सीज़न के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। राहुल ने 15 मैचों में 51.33 के औसत से 616 रन बनाए थे लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 135.38 रहा। यही कारण है कि फैंस ने उनको ट्रोल करते हुए यहां तक कह दिया कि वो टीम के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए खेलते हैं। 

Advertisement

आरपी सिंह ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, “केएल राहुल तकनीकी रूप से बहुत मजबूत हैं। उसके पास खेल-जागरूकता है क्योंकि वो उन गेंदबाजों को चुनता है जिनके खिलाफ वो किसी निश्चित दिन मौके ले सकता है। लेकिन अगर वो 25 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो जाता है, तो हम कहेंगे कि वो मनीष पांडे की तरह खेला। लेकिन कहीं न कहीं वो सभी बॉक्सों पर टिक करता है क्योंकि वो अपने विकेट की रक्षा करता है और जानता है कि कब रनगति को तेज करना है।”

हालांकि, आरपी सिंह के विपरीत पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने फॉर्म में चल रहे राहुल की तारीफ की और कहा कि केएल राहुल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो धीरे-धीरे शुरुआत करने के बावजूद 20 ओवर में शतक बना सकते हैं। यदि आप 60 गेंदों पर 100 रन बनाने में सक्षम हैं, तो इसका मतलब है कि आपने खेल को अच्छी तरह से पढ़ा है और अपनी पारी को गति देना जानते हैं।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार