राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने रविवार (2 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।  चहल ने अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन केर 4 विकेट हासिल किए और मयंक अग्रवाल,हैरी ब्रूक, आदिल रशीद और भुवनेश्वर कुमार को अपना शिकार बनाया। इसके सथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

Advertisement

चहल टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए 300 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। मयंक को आउट करते ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत के लए सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिनके नाम 288 विकेट दर्ज हैं।

आईपीएल में दूसरे नंबर पर

चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले को मिलाकर चहल के 170 विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने लसिथ मलिंगा की बराबकी की। संन्यास ले चुके मलिंगा ने 122 मैच में 170 विकेट लिए हैं। ड्वेन ब्रावो ही इस लिस्ट में अब चहल से आगे हैं, जिन्होंने 183 विकेट लिए हैं। 

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 5 विकेट के नुकसान पर 2023 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल (54), जोस बटलर (54) और संजू सैमसन (55) ने अर्धशतक जड़े। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार