Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 07 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला आईपीएल मुकाबला साल 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 217 रनों का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हार का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन (38 गेंदों पर 61 रन) और रोहित शर्मा (36 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक ठोका था। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 2.1 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
RR vs MI, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
Barsapara Cricket Stadium, Guwahati Pitch Report
आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 160 रन रहा है। गौरतलब है कि गुवाहाटी के मैदान पर आखिरी टी20 मुकाबला पिछले आईपीएल सीजन खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज़ 12.1 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य हासिल करके चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से धूल चटाई थी।
RR vs MI Head To Head Record
कुल - 31
मुंबई इंडियंस - 16
राजस्थान रॉयल्स - 14
बेनतीजा - 01
RR vs MI, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
RR vs MI, IPL 2026: Player to Watch Out For
राजस्थान रॉयल्स की टीम से यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
RR vs MI Probable Playing XI
Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुमार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर- डोनोवन फरेरा।
Mumbai Indians Probable Playing XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर।
RR vs MI Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
RR vs MI Match Prediction, RR vs MI Pitch Report, Today's Match RR vs MI, IPL 2026, RR vs MI Prediction, RR vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।