Donovan Ferreira 105m Six: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में डोनोवन फरेरा ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से मैच का माहौल बदल दिया। वहीं अपनी इसी पारी के दौरान उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का जड़कर न्यूजीलैंड के इस स्टार गेंदबाज को भी हैरान कर दिया।

Advertisement

न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में मंगलवार (28 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डोनोवन फरेरा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। 223 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने दबाव के समय पर शानदार पारी खेली और टीम को शानदार जीत दिलाई।

Advertisement

इसी दौरान पारी के 19वें ओवर में जब लॉकी फर्ग्यूसन गेंदबाजी कर रहे थे, तभी फरेरा ने ऐसा शॉट खेला जिसने मैच का सबसे बड़ा मोमेंट बना दिया। फर्ग्यूसन ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर फरेरा ने जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद इतनी ताकत से लगी कि 105 मीटर दूर मिड-विकेट के ऊपर से स्टैंड के टॉप टियर में जाकर गिरी।

VIDEO:

यह छक्का देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया और दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फरेरा ने इस मुकाबले में 26 गेंदों में नाबाद 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत में डोनोवन फरेरा के अलावा वैभव सूर्यवंशी (43 रन) और यशस्वी जायसवाल (51 रन) का भी अहम योगदान रहा। वहीं इस जीत के साथ राजस्थान ने पंजाब को सीजन की पहली हार भी थमा दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार