Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 60वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच RR के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत हुई थी तब आरसीबी ने आरआर को अपने घर पर 7 रनों से हराया था, ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स की टीम बैंगलोर से हिसाब बराबर करना चाहेगी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी जरूरी होगा।

इस मुकाबले में आप फाफ डु प्लेसिस पर दांव खेल सकते हैं। डु प्लेसिस टूर्नामेंट में अब तक 57.60 की औसत से कुल 576 रन बना चुके हैं। उपकप्तान के तौर पर आप यशस्वी जायसवाल या जोस बटलर को चुन सकते हैं।

RR vs RCB: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 14 मई 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू -  सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

RR vs RCB: Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां अब तक गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। यहां स्पिन गेंदबाज़ों को काफी मदद मिलती है। हालांकि इस मैदान पर पिछला मुकाबला बल्लेबाज़ों के नाम रहा था।

यह मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 215 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था जिसके जवाब में हैदराबाद ने आखिरी गेंद पर मुकाबला जीतकर दो अहम अंक प्राप्त कर लिये थे।

RR vs RCB Head-to-Head

कुल - 29
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 14
राजस्थान रॉयल्स - 12
बेनतीजा - 03

RR vs RCB: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज़ - विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - रविचंद्रन अश्विन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा
गेंदबाज़ - युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद सिराज

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, जोश हेजलुवड, मोहम्मद सिराज, वैशाख विजय कुमार, हर्षल पटेल

Rajasthan Royals Probable Playing XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार