चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शनिवार (8 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना दिया। गायकवाड़ ने 36 गेंदों में दो चौकों औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली।
इस पारी दौरान गायकवाड़ ने अपने 3000 टी-20 रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेज 3000 टी-20 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 91 पारियों में यह कारनामा किया है।
गायकवाड़ ने इस मामले में केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 93 पारियों में 3000 रन के आंकड़े तक पहुंचे थे। 107 पारी के साथ सुरेश रैना औऱ गौतम गंभीर इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।
इस सीजन गायकवाड़ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 मैच में 94.50 की औसत से 189 रन बना लिए हैं, जिसमें उन्होने दो अर्धशतक बना हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं।
Also Read: IPL के अनसुने किस्से
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जिसमें ईशान किशन ने 32 रन और टिम डेविड ने 31 रन की पारी खेली। इसके जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर मे 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत हासिल की। चेन्नई की जीत के हीरो रहे अंजिक्य रहाणे, जिन्होंने 27 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। इस दौरान रहा्णे ने सिर्फ 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।