चेन्नई सुपर किंग्स और महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वे सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और चेतेश्वर पुजारा के नक्शे कदम पर चलते हुए इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट सीजन में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज और महाराष्ट्र टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ इंग्लैंड के यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब से जुड़ने जा रहे हैं। वे जुलाई में काउंटी चैंपियनशिप के मैचों से शुरुआत करेंगे और पूरे सीजन तक क्लब के साथ रहेंगे। इसके अलावा वन-डे कप में भी वे टीम का हिस्सा होंगे।

Advertisement

रुतुराज इस क्लब के लिए खेलने वाले चौथे भारतीय हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1992 में 19 साल की उम्र में यॉर्कशायर के लिए खेला था। इसके बाद युवराज सिंह ने 2003 में क्लब में खेला, जबकि पुजारा कई सीजनों से यॉर्कशायर टीम का अहम हिस्सा हैं।

रुतुराज ने कहा कि इंग्लैंड में क्रिकेट का अनुभव लेना उनका बचपन का सपना था। उन्होंने कहा, "यॉर्कशायर इंग्लैंड का सबसे बड़ा क्लब है और मैं इसके साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। यह सीजन मेरे लिए बहुत अहम है और मैं टीम को हर संभव मदद देना चाहता हूं।"

अभी वे  इंडिया ए के साथ इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड दौरे पर हैं, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। अब वे शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ भी खेलेंगे। देखना होगा उनको सीनियर इंडिया टीम के खिलाफ खेलेने का मौका मिलता है कि नहीं।

यॉर्कशायर के हेड कोच एंथनी मैकग्राथ ने रुतुराज की तारीफ करते हुए कहा, "रुतुराज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके खेलने का अंदाज हमारे क्रिकेट के अनुकूल है। वे बल्लेबाजी में मजबूती लाएंगे और जरूरत पड़ने पर तेज रन भी बना सकेंगे।" क्लब के क्रिकेट जनरल मैनेजर गैविन हैमिल्टन ने भी कहा कि रुतुराज सभी फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड रखते हैं और उनकी मौजूदगी टीम को मजबूत बनाएगी।

Advertisement

इस साल यॉर्कशायर टीम में रुतुराज पांचवें विदेशी खिलाड़ी होंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के विल सदरलैंड और जॉर्डन बकिंघम, और न्यूजीलैंड के विल ओ’रर्क और बेन सीयर्स शामिल हैं। अब देखना होगा कि रुतुराज इंग्लैंड के मैदानों पर किस तरह अपनी छाप छोड़ते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार