डेविड मिलर 82 और हेनरिक क्लासेन 80 की शानदार पारियों के चलते दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ में खेले जा रहे वर्षा बाधित पहले वनडे मैच में 40 ओवरों में 249 रन बनाए। 250 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शिखर धवन और शुभमन गिल के विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इस साझेदारी में बहुत अधिक गेंदें लीं और रन-रेट जल्दी ही 8 से ऊपर हो गया।

Advertisement

इस दौरान रुतुराज गायकवाड़ काफी धीमी बल्लेबाज़ी करते हुए दिखे। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 45.24 का रहा। ऐसा स्ट्राइक रेट टेस्ट मैचों में देखने को मिलता है लेकिन पहले वनडे मैच में रुतुराज इस गति से बैटिंग करते दिखे। जब उन्होंने अटैक करने की कोशिश की तो तबरेज शम्सी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। 

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए पांचवें गेंदबाज के रूप में आए शम्सी पर रुतुराज गायकवाड़ जल्दी दबाव बनाना चाहते थे लेकिन शम्सी ने उन्हें स्पिन से धोखा दिया और वो स्टंप आउट हो गए। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर गायकवाड़ की जमकर क्लास लगाई जा रही है और कुल मिलाकर देखा जाए तो ये डेब्यू मैच रुतुराज के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। गायकवाड़ किस तरह से आउट हुए आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्द्धशतक लगाया और अपनी टीम की मैच में वापसी कराने की कोशिश की लेकिन संजू सैमसन के अलावा उन्हें बाकी किसी से साथ नहीं मिला और नतीजा ये रहा कि आखिरी ओवरों में रनरेट 12 से भी ऊपर का चला गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार