सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी टीम का लगभग हर मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचती हैं और मैच के दौरान जब भी कुछ होता है तो कैमरामैन का फोकस एक बार के लिए उन पर जरूर जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 के 46वें मैच के दौरान भी काव्या के कई रिएक्शन्स देखने को मिले।

Advertisement

इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जब SRH की टीम रुतुराज गायकवाड़ को रन आउट करने से चूक जाती है तो काव्या मारन काफी निराश हो जाती हैं। ये घटना 19वें ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई जब उनादकट ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। गायकवाड़ ने प्वाइंट पर कट शॉट खेला और गेंद सीधा पैट कमिंस के हाथों में चली गई।

Advertisement

गायकवाड़ गेंद मारते ही दौड़ पड़े और कमिंस ने फटाफट से गेंद को कलेक्ट करके बॉलर के छोर पर फेंक दिया। हालांकि, थ्रो थोड़ा गलत होने के कारण वो निशाना लगाने से चूक गए और गायकवाड़ ने अपना सिंगल पूरा कर लिया। इसके बाद गेंद लेग साइड की ओर गई और बल्लेबाजों ने एक और एक्स्ट्रा रन दौड़ लिया। ये नजारा देखकर काव्या मारन काफी निराश हुई और उनका रिएक्शन वायरल हो गया।

Also Read: Live Score

हालांकि, गायकवाड़ अंततः अंतिम ओवर में 98 रन बनाकर आउट हो गए और केवल दो रन से अपना शतक चूक गए, लेकिन उनकी पारी सीएसके को 212 के बड़े स्कोर तक ले जाने के लिए पर्याप्त थी। गायकवाड़ के साथ, डेरिल मिचेल और शिवम दुबे ने भी क्रमशः 52 और 39 रनों का योगदान दिया। इसके बाद अपने गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के चलते सीएसके ने इस मैच को 78 रन से जीत लिया और एक बार फिर से अंक तालिका में टॉप-4 में एंट्री कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार