भारत के घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर रन बरसा रहा है। गायकवाड़ ने इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए लगातार तीन शतक ठोक दिए हैं। इस टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में केरल के खिलाफ मुकाबले में गायकवाड़ ने अपना लगातार तीसरा शतक 110 गेंदों में पूरा करके शतक की हैट्रिक पूरी कर ली।

Advertisement

इससे पहले गायकवाड़ ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी 143 गेंदों पर नाबाद 154 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिलाई थी। उनकी इस पारी में  14 चौके और पांच छक्के भी शामिल थे जबकि इससे पहले उन्होंने इस टूर्नामेंट का अपना पहला शतक मध्य प्रदेश के खिलाफ जड़ा था। इस दौरान उनके बल्ले से 136 रनों की धमाकेदार पारी निकली थी।

Advertisement

तीन दिनों में लगातार तीन शतक लगाकर गायकवाड़ ने दिखा दिया है कि वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अपने धमाकेदार प्रदर्शन के चलते वो टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक नहीं दे रहे हैं बल्कि इस दरवाजे को तोड़कर एंट्री करने वाले हैं।

पहले आईपीएल 2021 में और अब घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद सेलेक्टर्स के लिए भी गायकवाड़ को नजरअंदाज़ करना मुश्किल रहने वाला है। ऐसे में अब बस फैंस को इस बात का इंतज़ार है कि गायकवाड़ कब टीम इंडिया के लिए नियमित तौर पर खेलते हुए दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार